फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: निशानेबाजी में आठ खिलाड़ी राज्यस्तर पर दिखाएंगे अपना जलवा

Thu, 05 Sep 2024 05:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25- सोनीपत के गोहाना स्थित लैंडमार्क इंटरनेशनल स्कूल में प्राचार्य मीना हुड्डा के साथ राज्
विज्ञापन
गोहाना। लैंडमार्क इंटरनेशनल स्कूल के आठ खिलाड़ियों ने शूटिंग प्रतियोगिता में अपना जलवा दिखाया है। बुधवार को खिलाड़ियों के विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। जिलास्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में दीप्ति एकलव्य ने प्रथम, सिमरन द्वितीय व पावनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग में राजश्री व अहाना ने प्रथम, हितेश ने द्वितीय और रितिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत राज्यस्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। स्कूल के प्रबंधक कर्नल राजेंद्र कुमार हुड्डा, अध्यक्ष राजपाल, प्राचार्य मीना हुड्डा ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें