फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आठ न्यायाधीशों का तबादला, छह को सोनीपत स्टेशन मिला

Fri, 19 Apr 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तरफ से न्यायाधीशों के तबादला आदेश जारी हुए हैं। सोनीपत से आठ न्यायाधीशों का तबादला अन्य जिलों में किया गया है। वहीं छह न्यायाधीश अन्य जिलों से तबादला होकर सोनीपत में आएंगे। सोनीपत फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश सुरुचि अतरेजा सिंह के साथ ही एएसजे अजय पराशर, शैलेंद्र सिंह व डॉ. संजीव आर्य का भी तबादला हुआ है।
विज्ञापन


सोनीपत जिला अदालत ने से एएसजे अलका का तबादला चंडीगढ़ हुआ है। एएसजे डॉ. संजीव आर्य, अजय पराशर व फास्ट ट्रैक कोर्ट की न्यायाधीश एएसजे सुरुचि अतरेजा सिंह का तबादला भिवानी किया गया है। एएसजे शैलेंद्र सिंह सोनीपत से तबादला होकर रोहतक गए हैं। सोनीपत से एएसजे प्रिंसिपल जज, फैमिली कोर्ट हेमंत यादव का तबादला फतेहाबाद किया गया है। सिविल जज सिखा का तबादला भी फतेहाबाद व सीजेएम अरविंद का तबादला कुरुक्षेत्र हुआ है।

वहीं एएसजे डॉ. जसबीर सिंह का तबादला गुरुग्राम से सोनीपत, एएसजे डॉ. नरेंद्र कौर गुरुग्राम से सोनीपत व एएसजे नरेंद्र का तबादला चंडीगढ़ से सोनीपत किया गया है। एएसजे सरताज बासवाना का तबादला रेवाड़ी से सोनीपत, एएसजे सुभाष चंद्र सरोई का तबादला चंडीगढ़ से सोनीपत, एएसजे कुलदीप सिंह का तबादला सिरसा से सोनीपत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें