फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार बच्चों समेत डेंगू के आठ मरीज मिले, चार अस्पताल में भर्ती

Tue, 15 Oct 2024 05:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। तीन दिन में बाद जिला अस्पताल की लैब से मरीजों से लिए गए रक्त की रिपोर्ट मिली। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को चार बच्चों सहित आठ लोग डेंगू से संक्रमित मिले हैं। इनमें से अस्पतालों में चार मरीज भर्ती हैं। जिले में अब तक मिले डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है।
जिले में बुखार से पीड़ित 1379 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। इनमें से जिले में अब तक डेंगू के 128 केस आ चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने बताया कि अब मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि के संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं से कोई दवा लेकर सेवन न करें। डेंगू का खतरा बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग की 168 टीमें घर-घर जाकर पानी से भरे बर्तनों में लार्वा जांच कर रही है। टीमों की तरफ से 3530 मकान मालिकों को नोटिस थमाया जा चुका है।
विज्ञापन

चिकित्सक ने बताया जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि होती है और उनकी प्लेटलेट्स 50 हजार से कम होते हैं तो उन्हें भर्ती कर लिया जाता है। वर्तमान में जिला अस्पताल में डेंगू का एक मरीज और निजी अस्पताल में तीन मरीज भर्ती हैं। डेंगू की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरुआती दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिन तक होता है। उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे सामान्य होने लगता है। बुखार के साथ ही शरीर में खून की कमी होने लगती है।
विज्ञापन


इन स्थानों पर मिले डेंगू के संक्रमित

गांव छतेहरा निवासी 11 वर्षीय बच्ची, जागसी निवासी 32 वर्षीय युवक, प्याऊ मनियारी निवासी 18 वर्षीय युवती, सेक्टर-12 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय बच्चा, सोनीपत सब्जी मंडी निवासी 25 वर्षीय महिला, कोट मोहल्ला निवासी 5 वर्षीय बच्ची, थाना खुर्द निवासी 32 वर्षीय युवक, मुरथल निवासी 10 वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट लैब से डेंगू पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें