फोटो: साेनीपत के गांव शाहपुर तगा स्थित गोशाला में गो संचालकों काे चेक सौंपते विधायक देवेंद्र क
- विधायक देवेंद्र कादियान ने शाहपुर तगा गोशाला में संचालकों को सौंपे चेक
फोटो 09: साेनीपत के गांव शाहपुर तगा स्थित गोशाला में गो संचालकों काे चेक सौंपते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। क्षेत्र की आठ गोशालाओं में गोवंश के चारे और रखरखाव की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार की ओर से 1, 83,86, 866 रुपये की ग्रांट जारी की गई है। मंगलवार को शाहपुर तगा स्थित श्री श्री 108 बाबा मोहनदास गौशाला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र कादियान ने गोशाला संचालकों को अनुदान राशि के चेक वितरित किए। ग्रांट मिलने से गोशालाओं में गोवंश के भोजन, देखभाल और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।