फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पहलवानों के समर्थन में पुतला जलाया

Mon, 01 May 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :52: सोनीपत में बृजभूषण सिंह शरण के पुतले की यात्रा निकालते किसान नेता। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को लगातार समर्थन मिल रहा है। रविवार को पहलवानों के समर्थन में किसानों व अन्य सामाजिक संगठनों ने कहीं बृजभूषण सिंह शरण का पुतला जलाया तो कहीं कैंडल मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह शरण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को भारतीय किसान यूनियन ने सुभाष चौक से गीता भवन चौक तक विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों ने बृजभूषण सिंह शरण के पुतले की यात्रा निकालते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खिलाड़ी न्याय के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। किसान नेता वीरेंद्र पहल ने कहा कि जिन खिलाड़ियों को मेट पर देश के लिए पदक जीतने के लिए अभ्यास करना चाहिए, उनको फुटपाथ पर न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

फोटो :52: सोनीपत में बृजभूषण सिंह शरण के पुतले की यात्रा निकालते किसान नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें