फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शिक्षाविद भगत फूल सिंह के जयंती सप्ताह का किया शुभारंभ

Fri, 21 Feb 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित महिला विश्वविद्यालय में भगत फूल सिंह की प्रतिमा पर पु
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में शिक्षाविद भगत फूल सिंह की 140वीं जयंती के उपलक्ष्य में जयंती सप्ताह का शुभारंभ किया गया। महिला विवि की कुलपति प्रोफेसर सुदेश व कुलसचिव प्रोफेसर शिवालिक यादव ने भगत फूल सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयंती सप्ताह की शुरुआत की। तत्पश्चात एनएसएस इकाइयों की ओर से स्वयंसेविकाओं ने विवि परिसर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। कुलपति प्रोफेसर सुदेश ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री की शपथ एक महिला ने ली है। यह समस्त महिलाओं के लिए गर्व की बात है। एनएसएस समन्वयक डॉ. बबीता ने बताया कि छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भगत फूल सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. श्वेता सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नितिका, डॉ. सवीना, डॉ. वीणा, हिमांशु शर्मा, डॉ. धीरज दहिया व सुमन मौजूद रही।

फोटो 15- सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित महिला विश्वविद्यालय में भगत फूल सिंह की प्रतिमा पर पु

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें