फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: झगड़े की रंजिश में पीट-पीटकर की इको वैन सहायक की हत्या

Sat, 07 Sep 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। सवारी बैठाने को लेकर हुए झगड़े की रंजिश में इको वैन सहायक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक के भाई के बयान पर तीन नामजद समेत अन्य पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव मुंडलाना निवासी दीपक उर्फ मोनू ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उनके भाई सोमबीर उर्फ सोनू (28) इको वैन में सहायक का काम करते थे। उनकी एक महीने पहले जोगिंद्र उर्फ काला, हन्नी व पप्पू उर्फ छोटा के साथ सवारी बैठाने को लेकर कहासुनी हुई थी। तीनों वीरवार को उनके घर पर आए और उनके भाई सोमबीर उर्फ सोनू बुला कर ले गए। शाम 6 बजे फोन पर सूचना मिली कि सोमबीर उर्फ सोनू की झगड़े में चोटों लगी है। उन्हें गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में लाया गया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक के भाई दीपक ने जोगिंद्र उर्फ काला, हन्नी, पप्पू उर्फ छोटा, राकेश, सोनू व अन्य पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, शहर थाना, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें