फोटो 10. सोनीपत लघु सचिवालय परिसर में पहुंचे ई-रिक्शा चालक व ऑटो चालक। स्रोत: पाठक
सोनीपत। ई-रिक्शा चालकों और ऑटो चालकों ने वीरवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया और उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बस स्टैंड के पास भीड़ होने के कारण उन्हें सवारी लेने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा खड़ा करने की जगह भी नहीं मिलती। इससे आम जन और चालकों दोनों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उनकी मांग है कि बस स्टैंड के पास एक ऑटो स्टैंड की जगह दी जाए ताकि वहां से चालक सवारियों को बिना परेशानी उठा सके। रिक्शा चालक बादशाह, रोहतास, नौशाद, मनीष ने कहा कि प्रशासन से उनकी मांग है कि रूट के हिसाब से रेट लिस्ट लागू की जाए ताकि आमजन और रिक्शा चालकों दोनों को ही सुविधा हो। 10 साल से किराया वही चल रहा है जबकि महंगाई इतनी बढ़ गई है। इस दौरान रोहित, मनोज, शेखर, यामीन, नौशाद, अजीत राणा, मनोज, सुरेंद्र, सूरजभान, आशाराम, नितेश, सतपाल मौजूद रहे। अधिवक्ता ताराचंद राणा, सुमित भारद्वाज व जयवीर गहलावत ने उनको समर्थन दिया।