फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक्सप्रेस-वे के निर्माण में बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे डंपर, एसडीएम को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। क्षेत्र में निर्माणाधीन दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे के लिए बिना नंबर प्लेट की डंपर चलाए जा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्रवासियों में सड़क हादसे होने का डर बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने बुधवार को एसडीएम आशीष वरिष्ठ को ज्ञापन सौंपा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि चालक अधिक स्पीड में और ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। नंबर न होने से किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं हो पा रही है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने बताया कि दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे का जिस कंपनी की ओर से निर्माण किया जा रहा है, वह कंपनी बिना नंबर की गाडिय़ों का इस्तेमाल कर रही है। इन दिनों रबी फसलों की कटाई जोरों पर है। ऐसे में बिना नंबर की गाड़ियां जब किसी हादसे को अंजाम देगी तो बिना नंबर के उनकी पहचान नहीं हो पाएगी। उन्होंने मांग की है कि डंपन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें