फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत नीतियों के कारण प्रदेश में खड़ी हो गई बेरोजगारों की फौज : दीपेंद्र हुड्डा

Mon, 23 Oct 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण हरियाणा में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। ग्रुप-डी की भर्ती परीक्षा के लिए महज 13 हजार पदों के लिए 14 लाख युवाओं का फार्म भरना यह दर्शा रहा है। इससे साफ है कि 100 में से एक को ही नौकरी मिलेगी। वह रविवार को खरखौदा की नई अनाज मंडी में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो प्रदेश वर्ष 2014 से पहले तक विकास में नंबर-एक था, वह आज बेरोजगारी में नंबर-एक हो गया है। सरकारी पदों को समाप्त किया जा रहा है, पक्की नौकरियों को अग्निपथ, कौशल निगम के जरिये कच्चे में बदला जा रहा है या भर्ती घोटालों की भेंट चढ़ाया जा रहा है। फिर भी कोई भर्ती हो गयी है तो उसमें हरियाणा से बाहर के प्रदेशों के लोगों की नौकरी मिल रही है। रोजगार देने वाले कमीशन का चेयरमैन भी बाहर के प्रदेश का लगा दिया। निजी क्षेत्र में कोई निवेश नहीं हो रहा। बेरोजगारी की समस्या विकराल हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के तीन तरफ बसा हरियाणा रोजगार देने वाला प्रदेश था, लेकिन दुख की बात है कि भाजपा-जजपा सरकार ने इसे रिकॉर्ड बेरोजगारी, भ्रष्टाचार वाला प्रदेश बना दिया। सोनीपत में अगर रेल कोच फैक्टरी बनती तो न केवल लाखों युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता, उद्योग पनपते बल्कि यह हरियाणा के विकास में एक मील का पत्थर साबित होती।
उन्होंने कहा कि सरकार ने धान के एक्सपोर्ट पर पाबंदी और शर्तें थोप दी, जिससे मंडियों में भाव गिर गया। उन्होंने कहा कि सात माह में ऐसी सरकार से छुटकारा दिला देंगे। सरकार की जनविरोधी नीतियों से ही पिछले विधानसभा चुनाव में उनके 14 में से 12 मंत्री विधानसभा का चुनाव हार गए थे। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, विधायक जयवीर सिंह, जगबीर मलिक, सुरेंद्र पंवार, इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया, पदम सिंह दहिया, प्रोफेसर विरेंद्र सिंह, सुरेंद्र दहिया, अजीत सैनी, कुलदीप पहलवान, सुनील दहिया, दहिया खाप प्रधान जयपाल, सुरेंद्र शर्मा, ललित पंवार, बिजेंद्र आंतिल, सुरेंद्र छिकारा, सुनील कटारिया, वीरेंद्र दूहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




बड़ा कोयला घोटाला आया सामने

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही भाजपा सरकार की नाक के नीचे बड़ा कोयला घोटाला हो गया। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2019 और वर्ष 2021 के बीच अडानी समूह ने 30 शिपमेंट में इंडोनेशिया से जो 3.1 मिलियन टन कोयला आयात किया। उसका शिपिंग और बीमा सहित घोषित कुल मूल्य 142 मिलियन डॉलर (1,037 करोड़ रुपये) था, जबकि यह कोयला भारतीय सीमा तक पहुंचते ही 215 मिलियन डॉलर (1,570 करोड़ रुपये) का हो गया। हिंद महासागर के बीच अडानी कंपनी को इतना मुनाफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें