फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बारिश के चलते घर व दुकान में जले बिजली के उपकरण

Sun, 02 Apr 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गांव मलिकपुर में बारिश के दौरान बिजली गिरने से अफरातफरी मच गई। इस दौरान घर की छत पर बने कमरे में बिजली के उपकरण व एक दुकान में भी बिजली के उपकरण जल गए। राहत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद परिवार के सदस्य नीचे घर के अंदर थे।
विज्ञापन

गांव मलिकपुर निवासी धर्मेंद्र सैनी ने बताया कि शुक्रवार शाम तेज बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए परिवार के सदस्य घर में थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ घर की छत पर बने कमरे में बिजली गिरी। अचानक बिजली के उपकरणों के जलते देख वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए। कमरे के अंदर लगी वायरिंग जल गई। इसके अलावा पंखा, कूलर, टेलीविजन, बिजली के बोर्ड समेत अन्य उपकरण जल गए। वहीं अलावा सुशील कुमार की किराने के दुकान में काफी नुकसान हुई। इस दौरान दो सीसीटीवी कैमरे, एक एलईडी व डीवीआर क्षतिग्रस्त हो गए। कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें