फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कोहरे के चलते एनएच-44 पर हर 10 किलोमीटर पर तैनात रहेंगी रेस्क्यू व रिस्पांस टीमें

Thu, 19 Dec 2024 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोहरे के चलते एनएच-44 पर प्रत्येक 10 किलोमीटर पर रेस्क्यू व रिस्पांस टीम की तैनाती करें ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर एंबुलेंस की संख्या भी बढ़ाई जाए ताकि दुर्घटना होने पर तुरंत लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भेजा जा सके। उपायुक्त ने बुधवार को लघु सचिवालय में हुई सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को हिदायत दी कि वह दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लोगों को बेहतर सड़क सुविधाएं मुहैया करवाएं। सड़क निर्माण एजेंसी कोहरे के चलते सड़कों पर सफेद पट्टी लगवाएं। जिला वन अधिकारी को निर्देश दिए कि सड़क किनारे पेड़ों की टहनियां कटवाएं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हो रही अवैध पार्किंग को रोकने के लिए वाहनों के चालान करें। उपायुक्त ने महलाना रोड के गड्ढे भरने व कामी रोड पर बाईपास के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने के निर्देश दिए। एसडीएम को निर्देश दिए कि वह निरंतर स्कूल वाहनों की जांच करें। उन्होंने जिला नगर योजनाकार को निर्देश दिए कि कहीं भी अवैध कॉलोनियों का निर्माण नहीं होना चाहिए व खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि पंचायती भूमि पर अवैध खनन रोकने के लिए मिली सूचना पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें