फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डीटीपी ने अवैध कॉलोनी में चलाया बुलडोजर

Fri, 12 Jan 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा के पास बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में कच्चे रास्ते को उखाड़ता बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से शुक्रवार को एक बार फिर रोहतक मार्ग बाईपास किनारे स्थित अवैध रूप से काटी जा रही काॅलोनी पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से कच्चे रास्ते को उखाड़ा गया। ऐसा पहली बार नहीं है कि इस साइट पर यह कार्रवाई हुई हो, इससे पहले चार बार डीटीपी की ओर से इस साइट पर कार्रवाई की जा चुकी है। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम सहायक नगर योजनाकार मनदीप गुलिया के नेतृत्व में खरखौदा पहुंची और रोहतक मार्ग पर बाईपास किनारे बसाई जा रही काॅलोनी में कच्ची गलियों को उखाड़ना शुरू कर दिया। टीम की ओर से पांचवीं बार कार्रवाई की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार अशोक कुमार के साथ नपा सचिव संदीप कुमार के साथ ही इंफोर्समेंट थाना प्रभारी जनक सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें