फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लोअर में छिपाकर जेल में पहुंचाया नशा, दो गिरफ्तार

Mon, 05 Jun 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला कारागार में बंदी तक लोअर में छिपाकर सुल्फा पहुंचाने का प्रयास किया गया। लोअर के अंदर सुल्फा रखकर ऊपर से सिलाई की गई थी। बंदी से मुलाकात के लिए उसके पिता व चचेरे भाई आए थे। वही सामान और लोअर देकर गए थे। ड्योढ़ी पर सामान की तलाशी के दौरान सुल्फा पकड़ा गया। जेल उप अधीक्षक ने बंदी के पिता और चचेरे भाई पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जेल उप अधीक्षक सचिन ने सिटी थाना की कोर्ट कॉम्प्लेक्स पुलिस चौकी में शिकायत दी कि गांव घसौली निवासी सुनील जिला कारागार में बंद है। सुनील से मिलने के लिए शनिवार को उसके पिता रामेश्वर व चचेरा भाई सोनीपत के राज मोहल्ला निवासी राहुल आए थे। वह उसके लिए खानपान के सामान के साथ कपड़े देकर गए थे। जब टीम ने ड्योढ़ी में सामान व कपड़ों की जांच की तो लोअर में कोई संदिग्ध सामान होने का पता लगा। जिस पर अधिकारियों को अवगत कराया गया। जांच में लोअर की सिलाई के अंदर सुल्फा मिला। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के बाद पुलिस ने जांच की तो 9 ग्राम सुल्फा मिला। पुलिस ने मामले में रामेश्वर व राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत दे दी गई। सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि जेल उप अधीक्षक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें