फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तड़के हुई बूंदाबांदी, दोपहर बाद खिली रही धूप

Wed, 28 Feb 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। मंगलवार तड़के अचानक हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। जो कुछ देर बाद बंद हो गई। हालांकि दोपहर पूर्व तक आसमान पर बादल छाए रहे, जिससे बारिश आने की संभावना बनी रही। दोपहर बाद धूप खिली रही। मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार से एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार जताए हैँ। जिससे मार्च माह की शुरुआत तेज हवाओं के साथ बारिश से हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे लोगों को एक बार फिर ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

फरवरी माह में कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ बना हुआ था। दिन में तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया था। मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह के समय जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। हालांकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। प्रदूषण का स्तर हरे रंग में है। सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 92 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 97 पर था।
वर्जन
मौसम में आए परिवर्तन से तड़के हल्की बूंदाबांदी हुई थी। बुधवार से एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 1 से 3 मार्च तक कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। -प्रो. प्रेमदीप, कृषि विज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें