खरखौदा। बाईपास पर स्थित एक प्लांट में खड़े ट्रकों से बैटरियां चोरी हो गईं। हैरानी की बात यह है जब चोरी हुई दोनों ट्रकों के चालक केबिन में ही सो रहे थे। रोहतक के गांव कलानौर निवासी सोमबीर और उत्तर प्रदेश के मेवात जिले के उजीना निवासी प्रीतम आरडीसी कंक्रीट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में ट्रक चालक हैं। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह रात को ट्रक प्लांट में खड़े कर केबिन में सो गए थे। सुबह उठने पर दोनों ट्रकों की दो-दो बैट्रियां चोरी मिलीं। संंवाद