फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चालक ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी पर लगवाएं यूनिक नंबर का स्टीकर

Tue, 21 Nov 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) वीरेंद्र सिंह ने ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी (छोटे किराया वाहनों) के उन मालिकों व चालकों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं, जिन्होंने अपने वाहनों के असल दस्तावेज चेक करवाकर, सत्यापित दस्तावेजों की प्रति संबंधित यातायात प्रभारी के पास जमा न करवाकर वाहन यूनिक नंबर का स्टीकर प्राप्त नहीं किया है।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि लोगों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, छोटे यात्री वाहनों को सुरक्षित संचालन के लिए पुलिस की तरफ से ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी के ऐसे मालिकों व चालकों को वाहन यूनिक नंबर का स्टीकर दिया जा रहा है। जिससे जरूरत पड़ने पर संबंधित वाहन की पहचान इस यूनिक नंबर की सहायता से तुंरत हो सके। उन्होंने कहा कि इसके बारे में प्रचार-प्रसार करवाने के बावजूद काफी संख्या में वाहन मालिक या चालक बिना यूनिक नंबर का स्टीकर लगाए वाहन चला रहे हैं। ऐसे चालक तुरंत अपने संबंधित दस्तावेज जमा करवाकर अपना यूनिक नंबर स्टीकर अपने वाहन पर लगवाएं अन्यथा उनके खिलाफ मुकदमा व जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें