फोटो 02: सोनीपत के चालक प्रशिक्षण संस्थान, मुरथल में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत प्रशिक्षु
सोनीपत। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से शनिवार को चालक प्रशिक्षण संस्थान मुरथल में नशा मुक्त अभियान चलाया गया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने चालक प्रशिक्षुओं को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अफीम, चरस, भांग, कोकीन, ब्राउन शुगर, हेरोइन, स्मैक, चिट्टा आदि प्रतिबंधित हैं। इनका नशा मनुष्य के लिए घातक है। इनका सेवन, क्रय-विक्रय करना और ऐसे कार्य में किसी का सहयोग करना दंडनीय अपराध है।