फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय का चालक 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Mon, 29 Jan 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), रोहतक की टीम ने सरकारी योजना का लाभ देने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सोनीपत जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के चालक को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि वह 10 हजार रुपये पहले ले चुका है।
विज्ञापन


एसीबी रोहतक के डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी सरकारी योजना का लाभ देने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनके रिश्तेदार को अंतरजातीय विवाह शगुन योजना का लाभ देने की एवज में सोनीपत जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय का चालक प्रदीप रिश्वत की मांग कर रहा है। उसे शिकायतकर्ता की तरफ से पहले ही 10 हजार रुपये दिए गए थे। जिस पर इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

वर्जन

चालक सरकारी योजना का लाभ देने की एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। वह 10 हजार रुपये पहले ले चुका था। उससे पूछताछ कर मामले में सभी सबूत जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित कुमार, डीएसपी, एसीबी रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें