बेरी। महराना-छोछी मार्ग पर हाइटेंशन तारों से ट्रक छूने से चालक की मौत होने का मामला सामने आया हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद डीघल पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार गांव ओरिया उत्तर प्रदेश निवासी विनीत महराना-छोछी पर ट्रक को खाली करने के लिए आया था। मोड़ पर ट्रक को मोड़ते समय हाइटेंशन तारों से छू गया। इससे ट्रक के सभी टायर जल गए और चालक की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।