फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में दो दिन तक बाधित हो सकती है पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। आंधी के कारण 24 घंटे से रेनीवेल पर बिजली आपूर्ति बाधित है। वहां से शहर में पानी की आपूर्ति जनरेटर से की जा रही है। रविवार शाम आंधी में पांच खंभे गिर गए थे। सोमवार दोपहर दोबारा बिजली की लाइन ठीक की गई थी। सोमवार शाम फिर आंधी आने से रेनीवेल के पास आठ खंभे झुक गए। बिजली लाइन दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई है। इसे ठीक करने में दो दिन लग सकते हैं। ऐसे में शहर में दो दिन तक पेयजल आपूर्ति बाधित हो सकती है। बिजली चालू न होने तक मेयर निखिल मदान ने लोगों से पानी का कम प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

रेनीवेल प्रोजेक्ट के तहत गांव जाजल से लेकर सोनीपत शहर तक करीब 24 किमी लंबी पेयजल पाइप लाइन डाली गई है। नगर निगम की ओर से रेनीवेल पर 20 घंटे ट्यूबवेल चलाकर शहर के सभी बूस्टिंग स्टेशनों पर पानी भरा जाता है। यहां से कॉलोनियों में पानी आपूर्ति की जाती है। जाजल स्थित रेनीवेल से 14 लाख लीटर पानी की रोजाना आपूर्ति की जा रही है। रविवार शाम को आई आंधी के दौरान पांच खंभे गिर गए थे। बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण निगम की ओर से सोमवार को रेनीवेल पर आठ घंटे जनरेटर चलाकर शहर में पानी की आपूर्ति की गई ताकि लोगों को पेयजल के लिए न तरसना पड़े। सोमवार दोपहर दोबारा बिजली की लाइन ठीक कर दी गई थी। सोमवार शाम दोबारा आंधी आने से आठ खंभे झुक गए। बिजली लाइन दोबारा क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे शहर में दो दिन तक पेयजल आपूर्ति बाधित हो सकती है।
मेयर निखिल मदान ने शहर के लोगों को पास सोशल मीडिया के माध्यम से दो दिन पानी का प्रयोग कम करने की अपील की है। मेयर ने कहा कि शहर के वार्ड नंबर एक से 14 की कॉलोनियों के लोग दो दिन तक पानी का प्रयोग कम करें। बिजली लाइन ठीक करने के बाद निर्बाध रूप से पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन
आंधी में बिजली के खंभे गिरने के कारण जनरेटर चलाकर रेनीवेल से शहर में पानी की आपूर्ति की गई है। जनरेटर को रोककर चलाया जा रहा है। सोमवार शाम दोबारा आई आंधी में बिजली के आठ खंभे झुक गए हैं। दो दिन तक रेनीवेल पर बिजली न आने की आशंका है। ऐसे में जनरेटर चलाकर से पानी आपूर्ति की जाएगी।- सूर्या धनखड़, कनिष्ठ अभियंता नगर निगम
वर्जन
बिजली लाइन ठीक करके मंगलवार को जाजल रेनीवेल चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। हाइड्रा मशीन के माध्यम से झुके हुए खंभे को खड़ा कर दिया जाएगा। क्षतिग्रस्त लाइन ठीक होने के कारण बिजली आपूर्ति दोबारा से चालू कर दी जाएगी।- प्रवीन कुमार, उपमंडल अधिकारी बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें