फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दिन में बिजली न आने से पेयजल की समस्या गहराई

Sun, 21 Apr 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव कथूरा में टैंकर से पीने का पानी भरती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गेहूं की कटाई के चलते बिजली निगम ने ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय बिजली आपूर्ति बंद कर दी है। इसकी वजह से दिन के समय गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य विभाग से पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से पेयजल आपूर्ति की जाती है। शहर व गांव में जलापूर्ति विभाग ने जलघर बना रखे है। जहां पहले पेयजल का स्टॉक किया जाता है। उसके बाद गांव व शहर में समयानुसार पानी की आपूर्ति की जाती है। मौजूदा समय में दिन के समय गांव में बिजली आपूर्ति बंद रहती है। ऐसे में पेयजल का स्टॉक नहीं होता है और गांव में दिए गए समय से भी कम पेयजल आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजेश, रणजीत, राजो, बबीता, ममता, रेनू, पिंकी व कविता का कहना है कि जनस्वास्थ्य कर्मचारी रात को बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद भी पेयजल की सप्लाई नहीं देते हैं। गांव में पानी आपूर्ति का कोई समय निर्धारित नहीं है। पहले दिन में पानी की आपूर्ति होती थी, अब रात के समय बहुत कम समय के लिए पानी की आपूर्ति होती है।जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल का संकट बना हुआ है। इसके चलते ग्रामीण पानी के लिए तरसने को मजबूर है।


वर्जन
ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय बिजली बाधित रहने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। सभी गांवों में रात के समय निर्धारित समय के अनुसार पेयजल आपूर्ति की जा रही है। प्रयास है कि ग्रामीणों को पेयजल संबंधी किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाबीर, उपमंडल अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें