फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तीन दिन बाद पेयजल संकट दूर होने की उम्मीद

Sun, 23 Jul 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 38. रेनीवेल के पास मार्ग के निर्माण का जायजा लेने के दौरान निगम अधिकारियों से बातचीत करते
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर निखिल मदान ने शनिवार को गांव जाजल के पास रेनीवेल का दौरा किया। जहां से शहर के पूर्वी क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति की जाती है। 11 जुलाई को यमुना में तेज बहाव के चलते 100 मीटर पानी लाइन व मार्ग बह गया था। उसके बाद से शहर में पानी का संकट है। जलस्तर कम होने पर मिट्टी डालकर रास्ते का निर्माण व बिजली के खंभे स्थापित करने का काम शुरू कर दिया गया है। सहायक अभियंता देवेंद्र खासा ने मेयर को बताया कि काम पूरा होने के बाद अगले तीन दिन में रेनीवेल से पानी की आपूर्ति दोबारा शुरू कर दी जाएगी। उनके साथ निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर और पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि तीन दिन से यमुना में पानी का स्तर कम हुआ है। जिसके बाद नगर निगम की ओर से पाइपलाइन जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। यमुना के तेज बहाव में बहे कच्चे रास्ते को लगातार मिट्टी डालकर पक्का किया जा रहा है। इसके बाद लगभग 12 फुट लंबाई के 8-10 पाइप को आपस में जोड़कर दोनों तरफ से जोड़ा जाएगा। नगर निगम की ओर से उपरोक्त पाइपलाइन की व्यवस्था की जा चुकी है। साथ ही दिन-रात काम जारी रखने के लिए निगम अधिकारियों को जरूरी संसाधन जुटाने के आदेश दिए गए हैं। उम्मीद है कि अगले तीन दिन में शहरवासियों को पहले की तरह पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। तब तक शहरवासियों को ट्यूबवेल और टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।

फोटो 38. रेनीवेल के पास मार्ग के निर्माण का जायजा लेने के दौरान निगम अधिकारियों से बातचीत करते

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें