गोहाना। देवी नगर स्थित श्री कृष्ण आदर्श गोशाला में गऊ चारा अनुदान के लिए रविवार को चेक वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें में सांसद रमेश कौशिक के भाई राजेंद्र कौशिक ने 13 गोशाला में चारे के लिए 1.13 करोड़ रुपये का ड्राफ्ट दिया। कहा कि प्रदेश सरकार ने गोशालाओं का बजट कई गुणा करते हुए गो रक्षा का संकल्प लिया है। पूरे देश में गो रक्षा के लिए बनाए गए कठोर कानून की प्रशंसा हो रही है।
हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार गोसेवा को लेकर सजग है। इस दौरान आयोग के सदस्य राकेश मलिक, सुरेश, गो रक्षा कार्य बिल समिति सदस्य सन्नी, इंदरजीत विरमानी, रमेश महिपुर, राजेश लाठ, राकेश वालिया व अन्य मौजूद रहे। संवाद