फोटो 02- सोनीपत के राई स्थित डाॅ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस म
सोनीपत। राई स्थित डाॅ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भवन में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कुलसचिव प्रो. डाॅ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षक की भूमिका को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा।सीओई डॉ. बलविंद्र कौर ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का संचारक नहीं बल्कि संस्कृति मूल्य व नैतिकता का संवाहक है। सहायक प्रोफेसर डाॅ. ज्योति शर्मा ने कहा कि शिक्षक को अहंकार रहित प्रयोगशील शिष्यों के प्रति प्रेम रखने वाला, सदैव सिखाने के लिए तत्पर होना चाहिए। कार्यक्रम में डाॅ. ज्योति राणा, डाॅ. अमित गुलेरिया, डाॅ. सुखविंद्र, डाॅ. निष्टा, डाॅ. निशा मौजूद रही। संवाद