फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डॉ. बिजेंद्र बने भाजपा मंडल महामंत्री, राजेंद्र कोषाध्यक्ष

Fri, 12 Sep 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। भाजपा गोहाना मंडल की बैठक वीरवार को शहर स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र मुदगिल ने कार्यकारिणी में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की। डॉ. बिजेंद्र को मंडल महामंत्री, राजेंद्र मेहरा को कोषाध्यक्ष और खुशीराम को आईटी प्रमुख नियुक्त किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक और मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र मुदगिल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंडल महामंत्री प्रवीण कपूर, अनिता जिंदल, नरसिंह गोहाना, हरिमोहन, बबलू बाल्मिकी, सतबीर सिंह और बिजेंद्र सैनी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें