फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उपमंडल स्तर पर दहेज निषेध अधिकारी किए नियुक्त

Thu, 30 Apr 2026 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम को दहेज निषेध अधिकारी नियुक्त किया है। दहेज उत्पीड़न से संबंधित मामलों में पीड़ित व्यक्ति सीधे अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि गोहाना उपमंडल क्षेत्र के लिए एसडीएम अंकित को दहेज निषेध अधिकारी नियुक्त किया है। इनका संपर्क नंबर 01263-298001 और ईमेल आईडी sdm.gohanahry.nic.in है। खरखौदा उपमंडल क्षेत्र के लिए एसडीएम अमित को नियुक्त किया है इनका संपर्क नंबर 0130-2584055 तथा ईमेल आईडी sdmkharkhodagmail.com है। सोनीपत उपमंडल क्षेत्र के लिए एसडीएम सुभाष चंद्र को दहेज निषेध अधिकारी नियुक्त किया है जिनका संपर्क नंबर 0130-2222100 और इमेल आईडी sonepatsdmgmail.com है। गन्नौर उपमंडल क्षेत्र के लिए एसडीएम प्रवेश कादियान को दहेज निषेध अधिकार नियुक्त किया है जिनका संपर्क नंबर 0130-2460810 व ईमेल आईडी sdmgnrgmail.com है। उपायुक्त ने नागरिकों से आह्वान किया है कि दहेज से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तुरंत संबंधित दहेज निषेध अधिकारी से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें