गोहाना। गांव बली ब्राह्मण स्थित गोशाला में मकर संक्रांति के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दीपेंद्र हुड्डा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव रणदीप मलिक पहुंचे। उन्होंने बीमार गोवंशों के लिए एक रोगी वाहन (एंबुलेंस) भेंट की। रणदीप मलिक ने कहा कि गो सेवा से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं है, प्रत्येक नागरिक को अपनी नेक कमाई में से कुछ हिस्सा निकालकर गोसेवा के लिए दान करना चाहिए। गोसेवा ऐसा कार्य है जिसमें समाज के सहयोग की भी जरूरत होती है। इसलिए समर्थ व सक्षम लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। संवाद