फोटो 25- सोनीपत के गोहाना में परशुराम चौक पर लगाए गए रक्तदान शिविर में प्रोत्साहित करते सामाजिक
गोहाना। भगवान परशुराम चौक पर भाग राम ट्रस्ट की तरफ से रक्तदान शिविर लगाया गया। 42 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में रोटरी ब्लड बैंक सोनीपत की टीम ने रक्त संकलन किया। शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता पवन जिंदल ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने युवाओं को प्रत्येक तीन महीने बाद रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से दूसरों का जीवन बचाने के साथ ही व्यक्ति खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। शिविर के आयोजक सुरेंद्र विश्वास ने बताया कि शिविर में पूनम मीनू, राजेश भारद्वाज, रविंद्र, सचिन, विकास, सत्येंद्र, संजीत, रमेश, राकेश, विनय, गोविंद, प्रशांत ने रक्तदान किया। संवाद