फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोने का कड़ा चोरी करने के मामले में घरेलू सहायिका गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव थाना खुर्द स्थित घर से सोने का कड़ा चोरी करने के मामले में खरखौदा थाना पुलिस ने घरेलू सहायिका किरण को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। 18 अगस्त को महाबीर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब रहती है इसलिए घर में साफ -सफाई के लिए महिला को रखा था। उनकी पत्नी ने 11 अगस्त को अपना सोने का कड़ा पहनने के लिए अलमारी में निकालना चाहा तो वह नहीं मिला। उन्हें शक था कि घर पर काम करने के लिए आने वाली महिला ने ही अलमारी से सोने का कड़ा चुराया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें