फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन परिसर में डस्टबिन में जांच करती डॉग स्क्वाड टीम। संवाद
- फोटो : 1
सोनीपत। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के चलते सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना हो गई हैं। सोनीपत रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। बुधवार को रोहतक से डॉग स्क्वाड टीम प्रभारी कांस्टेबल सुनील के नेतृत्व में आई डॉग स्क्वाड टीम और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम ने जांच अभियान चलाया। अब सात दिन सोनीपत क्षेत्र के सभी स्टेशन कड़े पहरे में रहेंगे। संवाद