गोहाना। नगर परिषद कार्यालय में लगाए गए शिविर में वार्ड 1-12 के 672 पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच की गई। इनमें तीन पेंशन धारकों की मृत्यु होने की सूचना विभाग को देकर उनकी पेंशन कटवाई गई। वहीं कई पेंशनधारक दस्तावेजों की जांच करवाने से वंचित रह गए। शेष पेंशनधारकों के लिए अब 8 से 10 जनवरी तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शिविर लगाया जाएगा।वहीं वार्ड अनुसार पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच के लिए अलग से शिविर लगाया जाएगा। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने बताया कि नप कार्यालय में 9 व 10 जनवरी को वार्ड 13 से 15 तक के पेंशनधारकों के लिए वार्ड-15 खटीक बस्ती धर्मशाला में शिविर लगाया जाएगा। वार्ड 16 से 18 तक के लिए 13 व 14 जनवरी को सेक्टर-7 सामुदायिक केंद्र, वार्ड 19 से 21 तक के लिए 15 व 16 जनवरी को वार्ड-19 की सैन धर्मशाला और वार्ड 22 व 23 के पेंशनधारकों के लिए 17 व 18 जनवरी को वार्ड-22 की रविदास धर्मशाला में शिविर लगाया जाएगा।