फोटो 33- सोनीपत के गोहाना के देवीलाल स्टेडियम में पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच करते कर्मचा
गोहाना। देवीलाल स्टेडियम में बुधवार को 559 पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच की गई। यह पेंशनधारक नगर परिषद में लगाए गए। शिविर में दस्तावेजों की जांच नहीं करवा पाए थे। अब वार्ड 1 से 12 तक के कुल 1321 पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच पूरी हो चुकी है। देवीलाल स्टेडियम में 10 जनवरी तक शिविर लगाया जाएगा। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी निशा शर्मा ने बताया कि नप की ओर से वार्ड 12 तक के पेंशनधारकों के लिए शिविर लगाए गए थे। इनमें 762 पेंशनधारक ही अपने दस्तावेजों की जांच करवा पाए थे। इन वार्डों के शेष पेंशनधारकों के लिए देवीलाल स्टेडियम में शिविर लगाया जा रहा है। नप की ओर से गोहाना के 8100 पेंशनधारकों के दस्तावेजों की जांच की जानी है।
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद