फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो घंटे हड़ताल पर रहे चिकित्सक, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

Sun, 10 Dec 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नागरिक अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में शनिवार को सभी चिकित्सक दो घंटे तक हड़ताल पर रहे। इसके चलते अस्पतालों में मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी में मरीजों को उपचार नहीं मिल सका।
हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर 130 चिकित्सकों ने विशेषज्ञों के लिए अलग से कैडर बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर दो घंटे तक हड़ताल रखी। इस बीच उपचार न मिलने के कारण अधिकतर मरीजों को लौटना पड़ा। जिला नागरिक अस्पताल में 11 बजे के बाद 550 मरीजों का उपचार किया गया। जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने शनिवार को पेन डाउन हड़ताल की। चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता डाॅ. प्यारेलाल मलिक, डॉ. सीमा, डॉ. राजेश सिंघल ने बताया कि विशेषज्ञों के लिए अलग से कैडर बनाने की मांग की जा रही है। इसको लेकर दो साल पहले मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी। दो साल बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी अलग कैडर बनाने समेत अन्य मांगों को लेकर मांगपत्र दिया था जिसपर कोई विचार नहीं हुआ। जिला प्रधान डॉ. राहुल आंतिल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो राज्य कार्यकारिणी जो फैसला लेगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चर्म रोग व ईएनटी के मरीजों को नहीं मिला उपचार
जिला नागरिक अस्पताल में 11 बजे के बाद ओपीडी शुरू हो सकी। हड़ताल खत्म होने के बाद चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश सिंघल और फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा कारागार में लगी ड्यूटी पर चले गए। वहीं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप लाकड़ा छुट्टी पर रहे। ऐसे में चर्मरोग, ईएनटी समेत कई मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। अन्य चिकित्सकों ने अस्पताल में दोपहर 3 बजे तक 550 मरीजों को उपचार दिया। सामान्य दिन अस्पताल में 1500 मरीजों को उपचार दिया जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें