फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार में लगी आग से जिंदा जले व्यक्ति की होगी डीएनए जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
-विसरा रिपोर्ट से जुटाई जाएगी मृत्यु होने की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव कहैल्पा से कथूरा रोड पर जलघर के पास मंगलवार देर रात कार में आग लगने से रोटी क्लब संचालक के जिंदा जलने के मामले में पुलिस डीएनए जांच कराएगी। साथ ही विसरा रिपोर्ट के लिए सैंपल मधुबन लैब में भेज दिए गए हैं।
जांच अधिकारी संजय ने बताया कि कार में जल कर जिस व्यक्ति की मौत हुई है, परिजनों ने उसकी पहचान सोने की चेन व अंगूठी से की है। शव पूरी तरह से जल गया था। पुलिस मौत के कारणों को पता लगाने के लिए विसरा रिपोर्ट तैयार कराएगी। साथ ही डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, ताकि मृतक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कहैल्पा निवासी बलबीर सिंह (45) मंगलवार को गांव में आए थे और देर रात कार में सवार होकर गांव से गोहाना के लिए निकले थे, लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचे थे। मृतक के भतीजे विक्की सुबह साढ़े नौ बजे घर से गोहाना की तरफ जाने को निकले तो रास्ते में वैगन-आर कार जली हालत में मिली थी। उन्होंने नंबर प्लेट देखकर चाची से कार का नंबर पूछा तो कार उनके चाचा की होने का पता लगा था। जिसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों को अवगत कराया। परिजनों ने शव की पहचान सोने की अंगूठी व चैन से की थी। हादसे में कार व शव पूरी तरह से जल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें