फोटो 15- सोनीपत के गांव बादशाहपुर माच्छरी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दिवाली के उपलक्ष्य
सोनीपत। गांव बादशाहपुर माच्छरी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने महिला मिड-डे-मिल कर्मियों को दिवाली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम कर उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। संस्था के जिला अध्यक्ष सुरेश वत्स ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि कर्मचारी बहुत कम मेहनताना में बच्चों के लिए स्वादिष्ट भोजन बनाने का कार्य करती है। उन्होंने सभी को दिवाली पर पटाखों के इस्तेमाल से होने वाले प्रदूषण से भी अवगत कराया। इस बार प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संकल्प दिलाया। मास्टर पवन ने बताया कि बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान पिंकी रानी, नेहा, पूनम, रानी, सोनिया, चैतन्य पालीवाल, हर्ष पालीवाल, सतवंती, कांता, अंग्रेजों व ममता मौजूद रहे।