फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोहतक में आज लगेगा मंडल स्तरीय बिजली दरबार

Thu, 06 Jun 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रोहतक जोन में आने वाले सोनीपत, करनाल, पानीपत, झज्जर और रोहतक जिले के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए बिजली दरबार लगाया जाएगा। क्षेत्रीय उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की ओर से 6 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक रोहतक में राजीव गांधी विद्युत भवन मुख्य अभियंता कार्यालय में उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि प्रत्येक मामले में एक लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली दरों, मीटर सिक्योरिटी, खराब मीटरों और वोल्टेज से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें