खरखौदा। एक माह पहले ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को मंडलायुक्त संजीव वर्मा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसडीएम श्वेता सुहाग के साथ कई गांवों के खेतों में पहुंचकर फसलों को हुए नुकसान को भी देखा।
खरखौदा क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि के बाद किसानों को उनके फसल खराबे की रिपोर्ट मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर दर्ज करने को कहा गया था। इसके बाद पटवारियों ने खेतों में जाकर किसानों को हुए नुकसान का आकलन किया था। पटवारियों की तरफ से तैयार की गई रिपोर्ट को पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करने का काम जारी था। इसमें 25 हजार से ज्यादा किसानों के पोर्टल पर रिकार्ड को अपलोड किया जा चुका है। अब इसकी रिपोर्ट को खुद रोहतक मंडलायुक्त संजीव वर्मा शुक्रवार को देखने पहुंचे। उन्होंने गांव सिसाना, आनंदपुर, झरोठ व झरोठी के खेतों में पहुंचकर फसल खराबे को भी देखा गया। इस दौरान एसडीएम श्वेता सुहाग, तहसीलदार मनोज कुमार, नायब तहसीलदार मुकुल सहित गिरदावर, पटवारी भी मौजूद रहे।