फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोल बॉल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 12 Aug 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के ब्राइट स्कॉलर स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में मौजूद खिलाड़ी व प्रशिक्षक।
विज्ञापन
सोनीपत। जिला रोल बॉल एसोसिएशन की तरफ से सीनियर आयु वर्ग की रोल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले से करीब 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता रविवार को ब्राइट स्कॉलर स्कूल में कराई गई थी। जिला रोल बॉल एसोसिएशन के महासचिव मनीष नैन ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियाें का चयन राज्यस्तरीय रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। लड़कों के वर्ग में शिवम, निखिल, मोहित, गौरव, नकुल, आशीष, धर्मेंद्र, ओमदीप, कार्तिक व अमित सैनी का चयन किया गया। वहीं लड़कियों के वर्ग में अंशिका, सिया मलिक, रैना, अनुष्का राठी, सोनिया व श्रुति जैन का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। जिला रोल बॉल एसोसिएशन की तरफ से खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विनोद, सीता खत्री व मोनिका दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें