फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने निपटाया विवाद

Thu, 08 Jan 2026 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संचालित सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से आपसी प्लॉट विवाद का समाधान कराया गया। मंटिडू निवासी वीरेंद्र और महलाना के वीरेंद्र कुमार के बीच चहारदीवारी को लेकर झगड़ा था। मामला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समक्ष सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र महलाना में आया। इसमें 152 गज के प्लॉट की चहारदीवारी के निर्माण को लेकर आपसी विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में आपसी संबंधों में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सामुदायिक मध्यस्थता से मामले में दोनों पक्षों की बात सुनी गई। विवाद के मूल कारण को समझते हुए आपसी सहमति एवं शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मध्यस्थता प्रक्रिया के दौरान गांव में सौहार्द बनाए रखने व अनावश्यक वाद-विवाद में मुकदमे बाजी से बचने पर विशेष बल दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें