सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में तीन साल बाद अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू होने जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गर्भवती व अन्य मरीजों की सुविधा के लिए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती कर दी गई है। तीन साल से पेटी में रखी मशीन को प्रबंधन की तरफ से जल्द चालू किया जाएगा। इसके लिए दंत रोग ओपीडी में अल्ट्रासाउंड केंद्र स्थापित किया जाएगा। नागरिक अस्पताल में करीब तीन साल से अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद थी। सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं को परेशानी हो रही थी। पिछले गुरुग्राम से चिकित्सक को 15 दिन के लिए डेपुटेशन पर भेजा गया था। चिकित्सक एक दिन अस्पताल में आने के बाद छुट्टी पर चली गई थीं। अब विभाग ने रेडियोलॉजिस्ट धर्मेंद्र यादव को सोनीपत में तैनात किया है। संवाद