फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नए मीटर के पहले बिल पर विवाद, दो दिन में 286 यूनिट और 8,130 रुपये का बिल

Sun, 19 Jul 2026 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
बिजली बिल में दर्ज विवरण दिखाते हुए उपभोक्ता नरेश। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। गौतम नगर निवासी नरेश के नए बिजली कनेक्शन का पहला बिल विवादों में घिर गया है। उपभोक्ता ने बिल में भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। नरेश का कहना है कि 30 जून 2026 को नया मीटर लगा था। इसके महज दो दिन बाद 16 जुलाई को जारी बिल में 286 यूनिट बिजली खपत दर्शाई गई। बिल की राशि 8,130 रुपये हैं। बिल में 27 मार्च 2025 को 1,024 रुपये के पूर्व भुगतान का भी उल्लेख है। यह तब है, जब मीटर 30 जून 2026 को लगा। नरेश ने 23 जून को कनेक्शन आवेदन किया था। वह 14 जुलाई को नए मकान में रहने आए। गोहाना बिजली निगम के एक्सईएन राज सिंह सिंहमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। उन्होंने तकनीकी या विभागीय त्रुटि पाए जाने पर जांच कर बिल दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें