फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जोहड़ की 8 एकड़ जमीन पर कब्जे का मामला पहुंचा समाधान शिविर

Thu, 23 Jul 2026 06:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान के निर्देश दिए। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी निपटारा करना है। गांव जागसी और मातंड के ग्रामीणों ने जोहड़ की करीब 8 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि कब्जाधारियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसडीएम अंकित कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में दूषित पानी, सीवर मिलने, फैमिली आईडी त्रुटियां, अवैध कब्जा हटवाने और दिव्यांग पेंशन जैसी शिकायतें भी आईं। एसडीएम ने सभी विभागों को मौके पर निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें