फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कर्मचारियों की समस्याओं पर की चर्चा

Sat, 13 Sep 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी की बैठक शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में जिला प्रधान विष्णु दत्त भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई। विष्णु दत्त भारद्वाज ने बताया कि बैठक में सभी ब्रांच कार्यकारिणी सदस्यों ने समस्याएं रखीं। 5 अक्तूबर को संगठन का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश प्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा व प्रदेश सह सचिव सतीश कुमार ने बताया कि जल्द कर्मचारियों की मांगों को लेकर सभी विभाग के अध्यक्ष कार्यालयों के समक्ष मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया जाएगा। इस दौरान लहणा सिंह, रवि गुलिया, दिलबाग सिंह, योगेश शर्मा, संदीप कुमार, बृजमोहन, राजकुमार, सुंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें