फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एनसीसी कैडेट्स को दिया अनुशासन व सैन्य प्रशिक्षणन

Wed, 12 Jun 2024 05:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल में 12 हरियाणा एनसीसी बटालियन सोनीपत के तत्वावधान में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-113 का मंगलवार को आठवां दिन रहा। शिविर में एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन, शस्त्र प्रशिक्षण, नक्षा पढ़ना, क्षेत्र शिल्प, युद्ध शिल्प व खेलों के साथ सैन्य प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के कमांडेंट कर्नल अनूप रावत ने बताया कि 10 दिवसीय शिविर में 17 स्कूलों के 482 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। शिविर कमांडेंट एवं 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी सोनीपत के कमान अधिकारी कर्नल अनूप रावत ने कैडेट्स को सेना में करियर चुनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सेना में करियर बनाने के लिए विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे एनसीसी कैडेट्स अग्निवीर व अधिकारी रैंक पर सेना में भर्ती हो सकते हैं। कर्नल ने कैडेट्स के कई सवालों का जवाब भी दिया। इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स को राइफल की विशेषताएं, राइफल को खोलना व जोड़ना, पुर्जों के नाम और टारगेट पर निशाना लगाने का प्रशिक्षण भी दिया। इस मौके पर शिविर सहायक नरसिंह, सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, स्कूलों के एनसीसी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें