सोनीपत। 12 हरियाणा बटालियन की ओर से ऋषिकुल विद्यापीठ में एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आठवां दिन रहा। शिविर कमांडेंट कर्नल अनूप रावत के नेतृत्व में जिला सहायक फायर अधिकारी सुमित कुमार व दीपक शर्मा ने टीम के साथ कैडेट्स को आग बुझाने व सावधानियाें संबंधी प्रशिक्षण दिया। इंस्पेक्टर सुखमिंद्र सिंह के नेतृत्व में कैडेट्स को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। एसटीआरएफ की टीम ने प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदा के बारे में बताया। शिविर सहायक मेजर संजय श्योराण, लेफ्टिनेंट नीतू नसीयर, प्रियंका, बलजिंद्र, नरबीर राठी, मोनिका, ऋषि, सूबेदार मेजर सुरेश सांगवान, किरोड़ीमल, रणबीर सिंह व नायब सूबेदार राजेश मौजूद रहे।