खातीवास (वि)। निकटवर्ती गांव खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अरुण ने सीबीएसई क्लस्टर एथलेटिक गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण तथा 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर डबल पोडियम फिनिश हासिल की। स्कूल पहुंचने पर प्राचार्या सहित स्टाफ ने उसका स्वागत किया। स्कूल प्रशासन ने सफलता का श्रेय अरुण की मेहनत, लगन व अनुशासन तथा एथलेटिक कोच रोहित के मार्गदर्शन को दिया। संस्था चेयरमैन डॉ. महिपाल ने अरुण को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।