सोनीपत। पुरखास अड्डा स्थित शनि मंदिर में श्रद्धालुओं ने शनिवार को न्याय के देवता एवं सूर्य पुत्र शनि देव की श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की। इससे पहले श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति डाली। मंदिर में सुबह विशेष पूजा-अर्चना कर शनि देव की स्तुति व पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने शनिदेव की मूर्ति पर सरसों का तेल, काले तिल अर्पित कर सुख-शांति की कामना की। शाम को भी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए भीड़ लगी रही। वहीं, कैलाश कॉलोनी स्थित शिव धाम मंदिर के पुजारी पंडित जितेंद्र शास्त्री ने कहा कि भगवान शनिदेव की सच्चे मन से पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है।