फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भक्तों ने विधि-विधान से की मां चंद्रघंटा की पूजा

विज्ञापन
सोनीपत के सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर में मां चदंघंटा की आरती करते भक्त।
विज्ञापन
सोनीपत। नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना कर सौम्यता एवं विनम्रता का आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालु सुबह ही माता मंदिरों में पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुनारों वाली गली स्थित श्री देवी चिटाने वाली माता मंदिर, कामी रोड स्थित काली माता मंदिर व माॅडल डाउन स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।
विज्ञापन

चिटाने वाली माता के मंदिर के पुजारी पंडित अमित शौनक ने बताया कि मां चंद्रघंटा की पूजा करने से वीरता-निर्भरता के साथ ही सौम्यता एवं विनम्रता का विकास होता है। इनकी पूजा से मुख, नेत्र व शरीर की कांति बढ़ने लगती है। स्वर दिव्य और मधुर होने लगता है। मां चंद्रघंटा की पूजा करने वालों को शांति और सुख का अनुभव होने लगता है। मां चंद्रघंटा की कृपा से हर तरह के पाप और सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। भक्तों के कष्ट का निवारण शीघ्र ही हो जाता है। देवी चंद्रघंटा की कृपा से पराक्रम बढ़ता है।
भद्रावास योग में आज की जाएगी मां कूष्मांडा की पूजा
चैत्र नवरात्र के चौथे दिन दुर्लभ भद्रावास योग बन रहा है। चैत्र नवरात्र की चतुर्थी तिथि दोपहर 1:11 बजे तक है। इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से लेकर दोपहर 12:47 बजे तक रहेगा। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन कृतिका नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। इस समयावधि में मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना करने वाले साधकों की हर मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें