फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: श्रद्धालुओं ने किया मां सरस्वती जागरण

Wed, 14 Feb 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। मां सरस्वती पूजा समिति की ओर से पटेल नगर में वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई। इस अवसर पर मां सरस्वती जागरण किया गया। समिति के सदस्यों ने पुष्पांजलि, आरती सहित अन्य अनुष्ठानों में भाग लिया। समिति के अध्यक्ष पलटू ठेकेदार ने सभी सदस्यों का पटका पहना कर स्वागत किया। उन्हाेंने कहा कि इस शुभ अवसर पर हम सभी को सौहार्द, प्रेम और शांति के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। सभी ने मां सरस्वती का आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना भी की। इस दौरान भूषण चौधरी, अरुण मेहता, रणजीत यादव, प्रमोद यादव, राजीव यादव, रामदास, विरेंद्र सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें